भूल से भी न करें मेथेनॉल युक्त हैंड सैनेटाइजर का सेवन! अमेरिका में इसको पीने से 4 लोगों ने गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

न्यूयॉर्क। अल्कोहल युक्त हैंड सैनेटाइजर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मददगार साबित हो सकता है लेकिन ऐसे उत्पादों को पी लेना दो राज्य के चार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हफ्ते जानकारी दी कि मई और जून में हैंड सैनेटाइजर पी लेने से एरिजोना और न्यू मेक्सिको में 15 वयस्कों के शरीर में जहर फैल गया। रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को दृष्टि संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी ने उन सैनेटाइजरों का सेवन किया था जिसमें मेथेनॉल या वुड अल्कोहल था।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand