रूस को बड़ा झटका, इतने सालों के लिए सभी खेलों से हुआ बाहर!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

डसेलडोर्फ (जर्मनी)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) रूस को चार साल के लिए सभी खेलों से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव दिया है लेकिन इस वैश्विक इकाई ने इस बात की पुष्टि की कि रूस में अगले साल यूरोपीय चैम्पियनशिप फुटबॉल (यूएफा) की मेजबानी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 

डोपिंग रिकॉर्ड के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर वाडा की अनुपालन समीक्षा समिति नेरूस के लिए प्रतिबंधों को एक पैकेज के रूप में प्रस्तावित किया है। वाडा के कार्यकारी बोर्ड की इस सिफारिश पर नौ दिसंबर को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम से बाहर हुए शिखर धवन, संजू सैमसन की हुई एंट्री

वाडा के प्रवक्ता जेम्स फिटजेराल्ड ने एपी को ईमेल के बताया कि जहां तक यूएफा या यूरो का संबंध है तो यह बहु-खेल या विश्व चैम्पियनशिप नहीं है। यह एकक्षेत्रीय / महाद्वीपीय एकल-खेल आयोजन है। इसलिए यह इस सिफारिश से प्रभावित नहीं होगा। सेंट पीटर्सबर्ग एक क्वार्टरफाइनल सहित चार मैचों की मेजबानी करने के कारण है।चैंपियंस लीग 2021 का फाइनल भी इसी शहर में खेला जाएगा

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी