हुगली में हैवानियत की हदें पार, 4 साल की मासूम बच्ची से रेप, विपक्ष के निशाने पर ममता सरकार

By एकता | Nov 09, 2025

कोलकाता के पास हुगली जिले के तारकेश्वर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां चार साल की एक बच्ची कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है। बच्ची को उसकी दादी के पास से किडनैप किया गया था और बाद में वह हुगली जिले के तारकेश्वर के पास गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिली।

बच्ची की दादी ने एनडीटीवी को बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। उन्होंने रोते हुए कहा, 'वह मेरे साथ सो रही थी। कोई उसे ले गया... उन्होंने मच्छरदानी काटकर ले गए। वह बिना कपड़ों के मिली।' दादी ने यह भी बताया कि घर टूटने के बाद से उनका परिवार सड़कों पर रहने को मजबूर है।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat बोले, हिंदू समाज की एकता से भारत बनेगा विश्व गुरु

अगले दिन गंभीर हालत में मिली बच्ची

बच्ची अगली दोपहर तारकेश्वर रेलवे हाई ड्रेन के पास खून से लथपथ मिली। उसे तुरंत तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपराधी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: जेल में आतंकियों-रेपिस्टों को 'VIP ट्रीटमेंट', वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक सरकार ने जांच के आदेश दिए

विपक्ष ने ममता सरकार पर साधा निशाना

इस भयावह घटना को लेकर विपक्ष ने ममता बनर्जी सरकार पर कड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध को कम दिखाने की कोशिश कर रही है।

अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'तारकेश्वर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। परिवार पुलिस स्टेशन भागा, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस अपराध को दबाने में लगी हुई है।' उन्होंने कहा, 'यह ममता बनर्जी के खुलेआम राज का असली चेहरा है। एक बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो गई, फिर भी पुलिस सच को दबाकर राज्य की नकली लॉ एंड ऑर्डर इमेज को बचा रही है।'

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प