भोपाल से 4 साल की बच्ची का हुआ था अपरहण, 4 घंटे में आरोपी हुआ गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Dec 16, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद से किडनैप हुई 4 साल की वंशिका अहिरवार को 4 घंटे बाद ही सकुशल बचा लिया गया। किडनैपर बच्ची को भोपाल से रायसेन जिले के सिलवानी ले गया था। वहां पर भोपाल की संयुक्त टीम ने किडनैपर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम नर्मदाप्रसाद बताया गया है। उसे कई बार बच्ची के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया था।

दरअसल जहांगीराबाद इलाके के रविशंकर नगर से बुधवार की दोपहर को 4 साल की बच्ची वंशिका अहिरवार के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया था। बच्ची को ले जाते हुए एक व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसके बाद से ही पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई थी।

वहीं थाना प्रभारी वीरेन्द्र चौहान ने कहा था कि बच्ची को आखिरी बार उसकी जान-पहचान वाले के साथ लोगों ने देखा था। सीसीटीवी फुटेज में उसका हुलिया भी मिला था। किडनैप करने के बाद वह बच्ची को पैदल ले जाते हुए दिखा था।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में हिट एंड रन, ACP की गाड़ी को मारी टक्कर, आरोपी हुआ गिरफ्तार 

ये भी बताया गया कि जो युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखा है वह उसे हर रोज चाकलेट खिलाता था। इधर भोपाल कमिश्नर ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स