आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 40.26 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

अमरावत। आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों और 175 सीटों विधानसभा सीटों के लिए दोपहर एक बजे तक 40.26 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी)नेता और तेनाली से विधायक ए शिवकुमार ने तेनाली में मतदाताओं के साथ बहस के बाद कथित तौर पर एक मतदाता के साथ मारपीट की, जिसके परिणामस्वरूप मतदाता ने भी इसी तरह का सलूक किया। राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले मतदान समाप्त हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी से ज्यादा मतदान

तेदेपा ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं ने उसके नरसरावपेट लोकसभा उम्मीदवार एल श्री कृष्ण देवरायलू के तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। निर्वाचन आयोग से हमले के लिए जिम्मेदार लोगों पर लगाम लगाने की अपील करते हुए देवरायलू ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस घटना पर मामला दर्ज कराने के लिए तैयार हैं और उन्होंने डोंडापाडु मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने की बात पर जोर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रेलवे कोडूर निर्वाचन क्षेत्र के दलवईपल्ली गांव में एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को नष्ट कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Rae Bareli मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं : Rahul Gandhi

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी और तेदेपा की कारें क्षतिग्रस्त कर दी गईं। तेदेपा प्रमुख नायडू ने आरोप लगाया कि राज्य में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कोई शांतिपूर्ण माहौल नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं सुबह से मतदान के दौरान हो रही हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। वाईएसआरसीपी अपनी साजिशों को पुरजोर तरीके से लागू कर रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी माचेरला निर्वाचन क्षेत्र में हिंसा को रोकने में पूरी तरह से विफल रहे।

प्रमुख खबरें

TMC का अंदरूनी घमासान: अब Kalyan Banerjee ने Mamata को दिया Ultimatum, कहा- अभिषेक को चुनो या मुझे

Top 10 Breaking News 11 June 2026 | Mamata Banerjee TMC in Trouble | NEET re-exam Update | NITI Aayog Meeting | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Abhishek Banerjee को Calcutta HC से बड़ी राहत, बयान के लिए मजबूर नहीं कर सकते

पिता के लिए भावुक हुईं Priyanka Chopra, डैड अशोक चोपड़ा को याद कर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट