बिहार में चार लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक हुआ 40.92 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

पटना। बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से लगभग 40.92 प्रतिशत ने शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक मतदान किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया किअपराह्न तीन बजे तक औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत और गया में 39.35 प्रतिशत, नवादा में 37.77 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 44.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। इन चार लोकसभा सीट पर 75 लाख से ज्यादा मतदाता तथा 38 उम्मीदवार हैं। औरंगाबाद में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं जहां नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले