40 करोड़... नहीं-नहीं 40 लाख, भरी सभा में इमरान ने कह दी ऐसी बात, अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2022

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो पाकिस्तान की सत्ता से ऐसे फिसले कि उनका इतिहास, भूगोल सब गोल हो गया। यानी की शून्य। पाकिस्तानी आवाम के विकास और अधिकार की बात करने वाले इमरान खान को न तो दुनिया का पता है और न ही अपने देश के बारे में जानकारी। क्रिकेट के मैदान पर भले ही इमरान खान ने कई रिकॉर्ड बनाए होंगे। लेकिन बात जब समान्य ज्ञान की आती है इमरान खुद ही क्लिन बोल्ड हो जाते हैं। अब एक रैली में इमरान खान के समान्य ज्ञान का ऐसा ही नमूना देखने को मिला है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने एक बार फिर से अपने बयानों के कारण अपनी फजीहत करवा ली है। उन्होंने एक रैली के दौरान भरे मंच से पाकिस्तान के बारे में ऐसा झूठ बोला, जिसे सुन कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: समुंदर में दहाड़ेगा हिन्द का शेर, भागेगा चीन, पाकिस्तान होगा ढेर, विक्रांत से विक्रांत तक... एयरक्रॉफ्ट करियर की पूरी कहानी

इतना भर नहीं इमरान खान को मिलियन और लाख का फर्क भी नहीं पता है। जब वो रैली में बोल रहे थे तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आजादी के वक्त उसकी संख्या 40 लाख यानी 40 मिलियन थी। लेकिन इमरान ये भूल गए कि 40 मिलियन 4 करोड़ के बराबर होता है। बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान की आबादी 22 करोड़ है और 1947 के बंटवारे के बाद इसकी आबादी 4 करोड़ के करीब थी। इससे इतना तो साफ है कि इमरान खान को न तो अपने मुल्क के बारे में पता है और न ही मंच पर उनके साथ खड़े शख्स को इसकी जानकारी है। 

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन