कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां का दौर शुरू, इस सप्ताह बर्फबारी का पूर्वानुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

श्रीनगर। कश्मीर में मंगलवार को 40 दिन का चिल्लई कलां का दौर शुरू होगा गया, इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं, घाटी में सभी जगह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिज़ार्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

इसे भी पढ़ें: 13 हजार की बॉडीकॉन ड्रेस में खुशी कपूर ने शेयर की सेल्फी, दिखाया अपना सेक्सी फिगर

कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां का दौर 21 दिसंबर यानी आज से शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइनों सहित जलाशय जम जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी सबसे अधिक रहती है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में, भारी हिमपात होता है। ‘चिल्लई कलां’ के 31 जनवरी को खत्म होने के बाद, 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ और फिर 10 दिन को ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होता है।

प्रमुख खबरें

MP CM Mohan Yadav ने किसानों से बातचीत को बनाई कमेटी, क्या निकलेगा समाधान का रास्ता?

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ