फॉर्म हाउस में 40 जुआरियों की महफिल, शराब सहित कई आइटम मिलते है मुफ्त

By Suyash Bhatt | Oct 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक गांव में अलग ही तरह कैसिनो की तर्ज पर जुए का अड्‌डा चलता दिखा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 40 से ज्यादा जुआरी एक साथ खेल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि छतरपुर जिले के नौगांव में एक फॉर्म में चोरी छुपे जुआ खिलाया जाता है। यहां ऐसी सुविधा है कि जैसी कैसिनों में रहती है। जुआरियों को खाने और पीने का हर इंतजाम कराया जाता है।

वहीं वीडियो में ताश के 52 पत्तों को खेलने के लिए 40 से ज्यादा लोग मजमा जमाए हुए हैं। एक ताश के पत्तों को पीस रहा है, जबकि कुछ लोग नोट गिन रहे हैं। इसके साथ साथ वीडियो में लाखों के दांव लगाने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की तुलना हिटलर से की, गृह मंत्री ने कहा - चिंता अपनी और कांग्रेस की करे 

जिस अड्डे का वीडियो फिलहाल सामने आया है। वहां रोजाना 100 से ज्यादा जुआरियों का आना-जाना है। यहां पर हर दिन 50 लाख से 1 करोड़ रुपए के हार-जीत के दांव लगते हैं।

इस मुद्दे को लेकर एएसपी विक्रम सिंह ने कहा है कि जो वीडियो मिला है। हम इसकी जांच करवा रहे हैं। यह चेक किया जा रहा है कि वीडियो कहां का और कब का है। मामले में जो भी दोषी होगा जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर