Tahawwur Rana को भारत लाने के लिए 40 घंटे की लंबी रही उड़ान, प्लेन से भारत लाने पर खर्च हुए करोड़ो रुपये

By रितिका कमठान | Apr 11, 2025

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत आ चुका है। भारत आते ही तहव्वुर हुसैन राणा को कोर्ट ने  18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों को लेकर राणा से पूछताछ की जाएगी।

इस मामले में आरोपी को अमेरिका से भारत सफलतापूर्व लेकर आना काफी कठिन ऑपरेशन का हिस्सा था। ये पूरी प्रक्रिया काफी महंगी भी थी। सूत्रों की मानें तो तहव्वुर राणा को अमेरिका के मियामी से भारत लाने के लिए चार्टर प्लेन गल्फ स्ट्रीम जी550 का उपयोग किया गया है। इस प्लेन का हर घंटे का किराया लगभग नौ लाख रुपये आती है।

 

उड़ान में खर्च हुई करोड़ों की राशि

इस चार्टर प्लेन को विएना स्थित एयरक्राफ्ट चार्टर सर्विस से किराए पर लिया गया था। बुधवार की सुबह 2:15 बजे इस फ्लाइट ने मियामी से उड़ान भरी थी। शाम को सात बजे ये प्लेन रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचा। यहां 11 घंटे का लंबा ब्रेक लिया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह 6.15 मिनट पर इस फ्लाइट ने भारत आने के लिए दोबारा उड़ान भरी। शाम 6.22 मिनट पर ये भारत की धरती पर लैंड हुआ। इसने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले इस फ्लाइट ने लगभग 40 घंटे तक उड़ान भरी थी। माना जा रहा है कि पूरे सफर के दौरान चार करोड़ रुपये खर्च हुए है। सामान्य स्थिति में अगर दिल्ली और मियामी के बीच बिजनेस क्लास की टिकट खरीदी जाए तो इसकी कीमत एक यात्री के लिए लगभग चार लाख रुपये होती है। यानी भारत सरकार ने तहव्वुर राणा को लाने के लिए 100 गुणा अधिक रकम खर्च की है।

बता दें कि गल्फ स्ट्रीम जी550 विमान 2013 में निर्मित है। इस विमान को अल्ट्रा लॉन्ग रेंज मिड-साइज़ श्रेणी में रखा जाता है। इस विमान की खासियत इसका इंटीरियर है। विमान में अधिकतम 19 यात्री बैठक सकते है। इसमें नौ ऐसी सीटें हैं जो फ्लैट होकर बिस्तर बन सकती है। इसमें छह बेड भी है। यह विमान इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट, सैटेलाइट फोन और मॉडर्न एंटरटेनमेंट सिस्टम से लैस है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ