South Korea में बारिश से जुड़े हादसों में 40 लोगों की मौत, तलाश अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

सियोल। दक्षिण कोरिया में सोमवार को नौवें दिन बारिश का कहर जारी है, करीब 40 लोगों की मौत हो गई है और बचावकर्मी भूस्खलन, तबाह मकानों और मलबे के ढेर में लोगों की तलाश कर रहे हैं। देश में नौ जुलाई से बारिश से हो रही है। बारिश के कारण भूस्खलन तथा अन्य घटनाओं में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है, 34 घायल हुए हैं और 10,000 लोगों को घर-बार छोड़ कर सुरक्षित स्थानों कर जाना पड़ा है। बारिश का सर्वाधिक असर दक्षिण कोरिया के मध्य तथा दक्षिणी इलाकों में पड़ा है। चेओंगजू शहर में गोताखोरों सहित सैंकड़ों बचावकर्मी मलबे से भरी सुरंग में लोगों की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राफेल पर चुप्पी, स्कॉर्पीन सब डील पर फ्लिप-फ्लॉप, 2024 से पहले चुनावी तमाशे से बचना चाहती है मोदी सरकार?

येचोन में नौ लोग मारे गए और आठ अन्य लापता हैं। गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि देशभर में लगभग 200 मकान और लगभग 150 सड़कें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं हैं, वहीं 28,607 लोग पिछले कई दिनों से बिना बिजली के रह रहे हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने यूरोप और यूक्रेन की यात्रा से लौटने के बाद एक आपात बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को विशेष आपदा क्षेत्र के रूप में घोषित करने को कहा ताकि राहत प्रयासों में आर्थिक तथा अन्य सहायता को जोड़ा जा सके।

प्रमुख खबरें

Nitin Nabin का सख्त रुख: Sajjan Kumar को श्रद्धांजलि देने वाले 3 BJP MPs को लगाई फटकार

NALSAR Controversy: जस्टिस Nagarathna ने Bar Councils को दी नसीहत, कहा- अपनी भूमिका पर करें Self-Reflection

Mallikarjun Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र, Nepal बाढ़ में फंसे भारतीयों की वापसी की मांग

Russia-Ukraine War: Kyiv पर भीषण Air Strike में 37 की मौत, लापरवाही पर Zelenskyy ने दिखाई भारी सख्ती