कोरोना वायरस के दौरान सरकार की लापरवाही के चलते 40 लाख भारतीयों की मौत हुई: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सरकार की ‘‘लापरवाही’’ के चलते कोरोना वायरस महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। साथ ही, उन्होंने सभी मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की एक बार फिर से मांग की। राहुल ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का ‘स्क्रीनशॉट’ (तस्वीर) साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि भारत दुनियाभर में कोविड से हुई मौत के आंकड़े सार्वजनिक करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रयासों में बाधा डाल रहा है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 : केकेआर लगातार दो हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी के लिए करेगा पलटवार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 अप्रैल को प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स के ‘भारत वैश्विक कोविड मृतक संख्या सार्वजनिक करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयास बाधित कर रहा है’ शीर्षक वाले आलेख के जवाब में यह कहा है। मंत्रालय ने कहा कि देश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अपनायी जाने वाली पद्धति पर कई बार अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। वहीं, कांग्रेस यह आरोप लगाती रही है कि सरकार ने कोविड ​​​​-19 से मौत के वास्तविक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। पार्टी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। रविवार को अद्यतन किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 5,21,751 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi