नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 18, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निष्पक्ष चुनाव में भरोसा नहीं करती और चुनावी मुकाबला खत्म करना चाहती है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है, लोकतंत्र की हत्या है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं है, इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते, चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी। हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी वोट चोरी और चुनाव चोरी की एक बेशर्म कोशिश है।

एकजुट विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इसका मुकाबला करेगा। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में कथित संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan