हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में केजरीवाल, मान समेत 40 नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं।

दिल्ली के आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप के अन्य स्टार प्रचारकों में मनीष सिसोदिया, संदीप पाठक, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत के नाम शामिल हैं। मान के अलावा, पंजाब से अन्य स्टार प्रचारकों में मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और चेतन सिंह जौरामाजरा समेत अन्य नाम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।