दिल्ली में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं 40 फीसदी लोग: सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली में रहनेवाले 40 फीसदी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। एक गैर सरकारी संगठन द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। वहीं मुंबई में 14 फीसदी लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। दिल्ली में 28,624 परिवारों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। इनमें से जवाब देने वालों में 40 फीसदी लोग राष्ट्रीय राजधानी में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं 50 फीसदी का मानना है कि यह शहर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय उद्योग जगत ने जताई उम्मीद, नए साल में वृद्धि दर 7% से ज्यादा रहेगी

मुंबई में इस सर्वेक्षण में जवाब देने वाले लोगों में से 21 फीसदी लोग शहर को महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं मानते हैं। एक गैर सरकारी संगठन ‘प्रजा फाउंडेशन’ ने ‘स्टेट ऑफ पुलिसिंग एंड लॉ एंड ऑर्डर’ पर अपनी रिपोर्ट बृहस्पितवार को प्रकाशित की। दिल्ली में कुशल और अकुशल श्रमिक वर्ग खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करता है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश