दिल्ली के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, केजरीवाल ने साधा अमित शाह पर निशाना

By अंकित सिंह | Dec 09, 2024

दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल में 30,000 डॉलर की मांग की गई और भुगतान नहीं करने पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर बच्चों को घर भेज दिया गया है। दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, आरके पुरम में दिल्ली पब्लिक स्कूल और पश्चिम विहार में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने सबसे पहले ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी।

सत्तारूढ़ आप ने सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम की धमकियों पर चिंता व्यक्त की और भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर शहर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली ने कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति कभी नहीं देखी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शहर के लोगों को जवाब देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Ajay Dutt : आप का ऐसा विधायक जो पर्दे के पीछे से केजरीवाल की नीतियों में करता है मदद, इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान में लिया था भाग

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली वालों ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं देखी थी। अमित शाह जी को आकर दिल्ली वालों को जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी एकमात्र जिम्मेदारी में विफल रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में इतनी लचर कानून व्यवस्था कभी नहीं रही।' भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी एकमात्र जिम्मेदारी में विफल रही है।

प्रमुख खबरें

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति

Delhi Air Pollution: 288 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI, 22 केंद्रों पर हवा गंभीर

Mahadev App के सह-प्रवर्तक रवि उप्पल UAE में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी