By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2016
सरकार ने आज बताया कि 2016 के पहले तीन महीने के दौरान पर्यटन के जरिये भारत ने 40,411 करोड़ रूपये विदेशी मुद्रा अर्जित की। लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि पर्यटन के जरिये 2015 में भारत ने।,35,193 करोड़ रूपये विदेशी मुद्रा अर्जित की जो साल 2015 में।,23,320 करोड़ रूपये थी।
उन्होंने बताया कि 2014 में 2.25 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए जबकि 2013 में 1.99 करोड़ और 2012 में 1.82 करोड़ पर्यटक भारत आए थे। साल 2014 में सबसे अधिक 46.57 लाख पर्यटक तमिलनाडु में आए थे जबकि महाराष्ट्र में 43.89 लाख पर्यटक और उत्तर प्रदेश में 29.09 लाख पर्यटक आए थे।