चौधरी चरण सिंह कांवड़ नहर पटरीमार्ग से हटाए जाएंगे 40 हजार पेड़, जानिए पूरा मामला

By राजीव शर्मा | Jul 03, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड गंगनहर की दाईं पटरी के निर्माण के लिए वन विभाग और पीडब्लूडी ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आठ जुलाई को 253 करोड़ का टेंडर अपलोड कर दिया जाएगा। पीडब्लूडी विभाग की ओर से बुधवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के बाद अब वन विभाग पेड़ों को स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग दो पार्ट में पेड़ों को स्थानांतरित करने का कार्य करेगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को पीडब्लूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर ने डीएफओ राकेश कुमार से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ के एक होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, ग्राहक और युवतियों समेत 9 गिरफ्तार 

वन विभाग दो पार्ट में पेड़ों को स्थानांतरित करेगा। पहले पार्ट में पेड़ों की गिनती की गई थी। जितने पेड़ काटे जाएंगे, उससे कहीं अधिक लगाए जाने हैं। इसी को देखते हुए 300 हेक्टेयर से अधिक मिर्जापुर (सोनभद्र) और 140 हेक्टेयर से अधिक सहारनपुर के शिवालिक की पहाड़ियों में लगाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

America में Green Card के नए नियम लागू, Indian H-1B पेशेवरों पर होगा सीधा असर

LIC से 2684 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI ने Anil Ambani पर दर्ज की FIR

गृह मंत्रालय ने JPC को बताया, 10 साल में FCRA पंजीकृत NGO घटे लेकिन विदेशी फंड बढ़ा

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट