नाबालिग को ड्रग्स देकर यौन शोषण करती थी महिला, 40 साल की उम्र में बनेगी उसके बच्चे की माँ

By प्रिया मिश्रा | Jun 15, 2022

आज के समय में बलात्कार और यौन शौषण के कई मामले पढ़ने सुनने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप विश्वास कर पाएंगे कि कोई मां एक नाबालिक के साथ महीनों तक यौन शौषण करती रहे। यह अवास्तविक लग सकता है लेकिन यह सच है। इंग्लैंड में एक महिला ने एक नाबालिक लड़की का बालात्कार किया। इतना ही नहीं, वह शारीरिक संबंध बनाने से गर्भवती भी हो गई।

लिवरपूल क्राउन कोर्ट में सारा के मुकदमे के दौरान यह बात सामने आई कि कैसे उसने नाबालिक को सेक्स करने के लिए मजबूर करने के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल किया। वकील मार्टिन स्नोडेन ने अदालत को बताया कि सारा खुद भी नियमित रूप से मैरीयुआना और कोकेन जैसे ड्रग्स का सेवन करती थी और संबंध बनाने के लिए नाबालिक को भी दर्ज देती थी। स्नोडेन ने अदालत को बताया कि सारा नाबालिक को चुपके से अपने घर ले आती थी ताकि उसके घर या इलाके के लोगों को उसका पता ना चल पाए।

हालांकि सारा ने अपने खिलाफ लगे सारे आरोपों से इनकार किया। यहां तक कि उसने खुद को ही पीड़ित बताया। सारा का कहना है कि नाबालिग ने नशीली दवाओं के प्रभाव में उसके साथ बलात्कार किया था। हालांकि कोर्ट में सारा की दलील को बरकरार नहीं रखा गया। यह साबित हो गया है कि नाबालिक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के कारण वह गर्भवती हो गई।

आरोप साबित होने के बाद सारा को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में इयान हैरिस ने उसे बताया कि कैसे उसकी हरकतों ने नाबालिक की जिंदगी को बर्बाद कर दिया और उसके जीवन पर एक गहरे निशान छोड़ा है। सारा को नाबालिक को नशीला पदार्थ देने और उसके साथ 9 बार यौन संबंध बनाने के आरोप में कुल साढे 9 साल की जेल हुई है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा