विषम मौसम के कारण देश में जून से अगस्त के बीच 400 से अधिक लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

मुंबई। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण विषम मौसम की घटनाओं में पिछले तीन महीने में देश भर में कम से कम 435 लोगों की मौत हो गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जुटाये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। आंकड़ों के अनुसार इनमें आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले 240 लोग शामिल हैं।यह संख्या कुल हताहतों का 50 फीसदी से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन माह (जून से अगस्त) में देशभर में विषम मौसमी घटनाओं में हुई मौतों में से एक तिहाई मौत महाराष्ट्र में हुई।

इसे भी पढ़ें: हरीश रावत की केंद्र को चेतावनी, पंजाब की बहुमत की सरकार को गिराने की कोशिश न करें

महाराष्ट्र में इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि इस साल जुलाई में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 213 लोगों की मौत हो चुकी है।. प्रदेश के कोंकण क्षेत्र के अलावा कोल्हापुर और सांगली जिले में बड़े पैमाने पर क्षति हुई। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सितंबर महीने में होने वाली मौत के आंकड़ों को एकत्र किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना