गुजरात में ईद-ए-मिलाद के जुलूस में सीमित क्षेत्र में 400 लोग शामिल हो सकेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य में ईद-ए-मिलाद के जुलूस में सीमित क्षेत्र में 400 तक की संख्या में लोग शामिल हो सकेंगे। कांग्रेस के तीन विधायकों-गयासुद्दीन शेख, इमरान खेडावाला और मोहम्मद जावेद पीरजादा के आग्रह के एक दिन बाद राज्य सरकार ने यह घोषणा की। इन विधायकों ने सरकार से आग्रह किया था कि जुलूस में लोगों के शामिल होने की संख्या 15 से बढ़ाकर 400 तक की जानी चाहिए। गुजरात सरकार ने राज्य में ईद-ए-मिलाद समारोह को रविवार को मंजूरी दे दी थी और घोषणा की थी कि कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए कुछ प्रतिबंधों के साथ मंगलवार को जुलूस निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: रेल रोको : ट्रेन की पटरियों पर बैठे किसान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में ट्रेन सेवाएं बाधित

सरकार ने रविवार को यह भी कहा था कि राज्य के आठ शहरों में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू के मद्देनजर जुलूस केवल दिन में ही निकाले जा सकते हैं और ये अपने इलाकों में ही सीमित रहने चाहिए, जिससे कि ये कम से कम समय में पूरे हो सकें। विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्तमान में, गुजरात के आठ प्रमुख शहरों में रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू है, जहां राज्य सरकार पहले ही 400 लोगों की सीमित संख्या के साथ धार्मिक, राजनीतिक या सामाजिक समारोह आयोजित करने की अनुमति दे चुकी है। इस महीने की शुरुआत में, राज्य सरकार ने कोविड-19 के चलते आठ शहरों-अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़ और भावनगर में रात्रिकालीन कर्फ्यू को 10 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया था।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर