400 लोगों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज कराने थाने गई तो पुलिसकर्मी ने भी किया रेप

By निधि अविनाश | Nov 15, 2021

महाराष्ट्र के बीड जिले से बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां एक नाबालिग के साथ व केवल 400 लोगों ने बल्कि पुलिसकर्मियों तक ने बलात्कार किया। पीड़िता का करीब 6 महीने तक शोषण होता रहा और इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई। एक खबर के मुताबिक, नाबालिग लड़की की मां का निधन दो साल पहले ही हो गया था जिसके बाद लड़की के पिता ने उसका बाल विवाह जबरदस्ती एक आदमी से करा दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि, ससुराल में उसे बहुत प्रताड़ित किया जाता था जिसके बाद वह अपने घर वापस  लौट आई थी। घर में वापस आने के कुछ दिनों बाद लड़की नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई जहां उसका दो लोगों ने बलात्कार किया। इसके बाद जब वह पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई तो थाने में एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ रेप किया।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश