झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,000 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,000 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गयी। झारखंड में आज लगातार दसवें दिन कोरोना विस्फोट जारी रहा और सिर्फ 24 घंटों में राजधानी रांची में 1,295, जमशेदपुर में 906 कोरोना संक्रमित लोग मिले जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल 4,000 नये मामले दर्ज किये गये। वहीं, आज भी राज्य में जीनोम अनुक्रमण जांच की एक भी मशीन नहीं आ सकी, जिसकी वजह से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस समय जारी कोरोना विस्फोट वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के संक्रमण से है अथवा पुराने कोरोना संक्रमण के चलते ही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के नए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया ने ‘‘कड़ी’’ कारवाई की चेतावनी दी

राज्य में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई जिनमें से रांची में दो, जमशेदपुर, सराइकेला हजारीबाग में एक-एक कोविड मरीजों की मौत हुई। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या आज कुल 5189 हो गयी। राज्य में बृहस्पतिवार को कुल 37,209 लोगों को कोविड-रोधी टीके लगाये गये। अब तक झारखंड में कुल मिलाकर 3,21,42,740 टीके लगाये जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच