देश में कोविड-19 के 40,134 नए मामले, 422 मरीजों की गयी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,134 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 422 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 4,13,718 हो गई, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: MP में भी बड़े बदलाव की तैयारी में भाजपा ! अमित शाह और शिवराज की मुलाकात के बाद हलचल तेज

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू