कोविड-19: पंजाब में 402, हरियाणा में 1,566 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

चंडीगढ़। पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,34,371 हो गई। राज्य में महामारी से 16 और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 4,227 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां महामारी के कुल मामलों की संख्या 1,34,371 हो गई है। वहीं, राज्य में महामारी से 16 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या 4,227 तक पहुंच गई। इसमें कहा गया कि पंजाब में इस समय 4,183 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, हरियाणा में संक्रमण के 1,566 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,70,446 हो गई। संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के साथ राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,810 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि हरियाणा में इस समय मरीज 12,919 उपचाराधीन हैं और लोगों के ठीक होने की दर 91.36 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर