दिल्ली में कोरोना के 412 नए मामले, मृतकों की संख्या 288 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 288 हो गयी जबकि 412 नए मरीज सामने आने के साथ ही यहां इस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,465 हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सर्वाधिक 660 नये मामले 22 मई को आये थे। सोमवार को इस महामारी के 635 नये मरीज सामने आये थे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार यहां कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 288 हो गयी है जबकि इस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,465 हो गए हैं। शहर में सोमवार को कोविड-19 के कुल मामले 14,053 थे जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 276 थी।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत