Delhi Schools Bomb Threat | दिल्ली के स्कूलों में बम की दहशत: कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को मिले धमकी भरे ईमेल

By रेनू तिवारी | Feb 09, 2026

देश की राजधानी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इन ईमेल के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रभावित स्कूलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump को भी चढ़ा Cricket का खुमार, T20 World Cup में Team USA के लिए किया स्पेशल पोस्ट

धमकी भरे ईमेल सुबह स्कूल मैनेजमेंट को मिले, जिसके बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। इमरजेंसी टीमों ने स्कूल परिसर की पूरी तरह से जांच की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट, कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी, वेंकटेश्वर स्कूल रोहिणी, कैम्ब्रिज स्कूल, NFC, द इंडियन स्कूल, सादिक नगर, CM स्कूल, रोहिणी, DTA स्कूल, INA, बाल भारती स्कूल, रोहिणी, एयर फोर्स स्कूल, लोधी रोड, KR मंगलम, इंडियन स्कूल उन स्कूलों में शामिल थे जिन्हें बम की धमकी मिली।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh को झटका! Chittagong Port की Mega Deal से पीछे हटी सरकार, DP World को भेजा पत्र

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दिल्ली के नौ स्कूलों में बम की धमकी के कॉल आए। दिल्ली पुलिस, फायर टीमें और बम निरोधक दस्ते मौके पर मौजूद हैं। दक्षिण दिल्ली में अब तक इन तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच आए।"

पुरानी घटनाओं की याद हुई ताजा

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। पिछले कुछ महीनों में इस तरह के 'पैनिक ईमेल' की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अब उन आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने की कोशिश कर रही हैं, जिनसे ये ईमेल भेजे गए थे, ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने अभिभावकों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर सेल मामले की गहराई से जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Hariyali Teej 2026 पर पहली बार रख रही हैं व्रत? जानिए Puja Vidhi और Rituals का धार्मिक महत्व

दबाव और चुनौतियों के बीच तालिबान के 5 साल, आज कैसे मना रहा अपना आजादी दिवस?

NMDC का Q1 Net Profit दो प्रतिशत बढ़कर 2,005.71 करोड़ रुपये हुआ, कुल आय में भी बढ़ोतरी

West Bengal में 16 अगस्त से Ayushman Bharat योजना लागू होगी, 1.5 करोड़ परिवारों को फायदा