मक्का से मदीना वाले रास्ते में 42 भारतीयों की मौत, ओवैसी ने विदेश मंत्री से की ये अपील

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2025

हैदराबाद से लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया और केंद्र सरकार से शवों को वापस लाने का आग्रह किया। ओवैसी ने एएनआई को बताया कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख अबू माथेन जॉर्ज से बात की है और हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से भी संपर्क किया है और यात्रियों का विवरण रियाद दूतावास और विदेश सचिव के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का शिकार हुई बस में 42 लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें: अब्राहम समझौता क्या है? सऊद अरब के साथ अब कजाकिस्तान भी जिस पर करेगा साइन, ट्रंप मुस्लिम देशों को इजरायल का पक्का दोस्त बनाने में लगे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। तेलंगाना सरकार ने कहा कि स्थानीय मीडिया में इस दुर्घटना में भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के मारे जाने की खबर आने के बाद वह रियाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है। राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली में अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और उन्हें दूतावास अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: रक्षा समझौते को किनारे कर Delhi Blast पर सऊदी अरब के ऐलान ने मचाया पाकिस्तान में बवाल, हिल गई दुनिया!

तेलंगाना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के अनुसार, मक्का से मदीना जा रही बस में हैदराबाद के कई निवासी सवार थे। हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल को सूचित कियाउन्होंने सीएमओ के अनुसार, दुर्घटना में हमारे राज्य के कितने लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी एकत्र करने और तुरंत उपलब्ध कराने का आदेश दिया

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच