कोरोना संक्रमण की वजह से महाराष्ट्र पुलिस के अब तक 42 कर्मियों की मौत: अनिल देशमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से करीब 3661 पुलिसकर्मी अभी तक संक्रमित हुए हैं और घातक संक्रमण से 42 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी। उन्होंने कहा कि अभी तक 2248 पुलिसकर्मियों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। मंत्री ने कई ट्वीट कर जानकारी दी कि महाराष्ट्र पुलिस के करीब 3661 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं और 42 की इस महामारी से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक छह लाख 17 हजार 242 लोग पृथक-वास में रखे गए हैं और इनमें से 730 पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर