मुंबई में कोविड-19 संक्रमण से 4 और पुलिसकर्मियों की मौत, अबतक 25 कर्मियों ने तोड़ा दम

Mumbai Police

अधिकारी ने बताया कि अबतक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी सहित 25 पुलिसकर्मी कोविड-19 की भेंट चढ़ चुके हैं। सैंकड़ों संक्रमित जवान विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।

मुंबई। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह महाराष्ट्र में महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में बल को हुई सर्वाधिक क्षति है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अबतक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी सहित 25 पुलिसकर्मी कोविड-19 की भेंट चढ़ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में तनाव? कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री से मुलाकात 

वहीं, सैंकड़ों संक्रमित जवान विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में संक्रमण से अब तक बल के 40 जवानों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़