इंदौर में कोविड-19 के 42 नए मामले, MP में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 980 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के इन्दौर में कोराना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 980 हो गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 980 हो गए हैं। इन्दौर में बुधवार रात 42 नए मामले सामने आए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात इन्दौर में दो संक्रमित लोगों की मौत भी हो गयी। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 55 हो गयी है। राज्य में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 39 लोगों की जान इन्दौर में गई है। प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश के आगर मालवा और अलीराजपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के नए मरीज मिले थे। 

उन्होंने बताया कि 42 नये मामले मिलने के बाद इन्दौर में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गयी है। प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वाले 55 लोगों में सबसे अधिक 39 मरीज इन्दौर के थे। इसके अलावा भोपाल में पांच, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा व देवास में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में जहां कोरोना वायरस के मामले सामन आए हैं। वहां अब तक 290 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां सख्त लॉकडाउन लागू करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

 इसे भी देखें : Lockdown में कई चीजों को मिली छूट, किसानों और श्रमिकों में खुशी का माहौल

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज