जापान के रेस्तरां में हुए भीषण धमाके में 42 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

तोक्यो। उत्तरी जापान के एक रेस्तरां में हुए भीषण धमाके में 42 लोग घायल हो गए। विस्फोट से निकटवर्ती इमारतें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कुछ निवासियों को आश्रयगृह में पनाह लेनी पड़ी। रविवार रात साप्पोरो में धमाके के बाद आग लग गई जिससे आस-पास स्थित इमारतें आंशिक रूप से ढह गईं। पुलिस ने बताया कि धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 

समाचार एजेंसी ‘जीजी’ ने बताया कि एक व्यक्ति का मुंह बुरी तरह झुलस गया लेकिन किसी भी घायल की जान को कोई खतरा नहीं है। विस्फोट में कई बच्चे भी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- आलोचना के बाद वाशिंगटन के पास स्थित सैन्य कब्रिस्तान के दौरे पर पहुंचे ट्रंप

साप्पोरो के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्तरां की दो मंजिला लकड़ी की इमारत, एक रियल एस्टेट एजेंसी और एक क्लिनिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मौके पर मौजूद पुलिस के साथ नुकसान का पता लगा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

US Open से पहले Aryna Sabalenka को बड़ा झटका, Canada Open में एलेक्जेंड्रोवा ने किया बड़ा उलटफेर

Barcelona और Frenkie de Jong के बीच Surgery को लेकर बढ़ी तकरार, क्लब की बढ़ी टेंशन

Gianni Infantino के खिलाफ गहराया विवाद, FIFA का कड़ा रुख- हटाने के लिए Democratic Process जरूरी

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion