मोदी मंत्रिमंडल में शामिल 42% मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले: एडीआर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

नयी दिल्ली। चुनाव सुधारों के लिये काम करने वाले समूह एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री परिषद के 78 मंत्रियों में से 42 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है जिनमें से चार पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले भी हैं। बुधवार को 15 नए कैबिनेट मंत्रियों तथा 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली जिसके बाद मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई। 

इसे भी पढ़ें: मीनाक्षी के सहारे पंजाबी समुदाय को साधने का प्रयास, मदनलाल खुराना के बाद नहीं मिली थी किसी को तरजीह ! 

गृह राज्य मंत्री बने कूच बेहार निर्वाचन क्षेत्र के निशित प्रमाणिक ने अपने खिलाफ हत्या से जुड़े एक मामले की घोषणा की है। वह 35 वर्ष के मंत्री परिषद के सबसे युवा चेहरे भी हैं। चार मंत्रियों ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों की घोषणा की है। ये मंत्री हैं जॉन बारला, प्रमाणिक, पंकज चौधरी और वी मुरलीधरन। जिन मंत्रियों का विश्लेषण किया गया उनमें से 70 (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं और प्रति मंत्री औसत संपत्ति 16.24 करोड़ रुपये है। चार मंत्रियों ने 50 करोड़ रू से ज्यादा की संपत्ति का उल्लेख किया है। ये मंत्री हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नारायण तातु राणे और राजीव चंद्रशेखर।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी