UP Home Guard Recruitment 2024: यूपी में जल्द की जाएगी 42 हजार होमगार्ड की भर्ती, जानिए भर्ती से जुड़े अपडेट

By अनन्या मिश्रा | Jul 09, 2024

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही यूपी में होमगार्ड के 42 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भर्ती प्रक्रिया को सीधे दो चरणों में पूरा करने का निर्देश दिया। ऐसे में यूपी होमगार्ड में बंपर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए ऑफिशयल वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर अपडेट जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: CSIR SO ASO Schedule 2024 Date: CSIR, SO और ASO चरण दो की परीक्षा के लिए 04 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

डिटेल्स

विभाग का नाम - उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग

कुल पदों की संख्या - 42,000

आधिकारिक वेबसाइट - homeguard.up.gov.in

पोस्ट टाइप - जॉब वैकेंसी/ लेटेस्ट जॉब पोस्ट का नाम - होम गार्ड

अप्लाई मोड - ऑनलाइन

कैसे करें आवेदन

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर विजिट करें।

इसके बाद होमपेज UP Homeguard Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।

फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और उसके बाद आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन संख्या व पासवर्ड आएगा।

फॉर्म भरकर मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

आवेदन फीस का भुगतान कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

होमगार्ड भर्ती को लेकर बैठक

त्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की तरफ से विभाग के खाली पदों को भरने के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में यूपी होमगार्ड की वैकेंसी से जु़ड़े अपडेट को जानने के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  https://homeguard.up.gov.in/ पर विजिट करते रहें। 

प्रमुख खबरें

अंकित से शादी, नमिक से हुकअप और... Priyanka Chahar Choudhary का रैपिड फायर हुआ वायरल

Nandigram Bypoll: जेल से रिहा हुए Congress प्रत्याशी Milan Pradhan, पुलिस पर लगाया दबाव का आरोप

ECI पर सरकार के प्रभाव का आरोप, Mallikarjun Kharge बोले- एकजुट होकर लड़ेगा INDIA गठबंधन

कम बजट में चाहिए 4G स्मार्टफोन? Lava Bold N4 Lite में मिलेंगे ये खास फीचर्स