मध्य प्रदेश में गुरुवार को आए कोरोना के 420 नये मामले, 34 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Jun 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 420 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 87 हजार, 175 और मृतकों की संख्या 8,475 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-129, भोपाल-107, जबलपुर-37 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम नये मरीज मिले हैं, जबकि राज्य के 08 जिले ऐसे भी हैं, जहां आज नये मामले शून्य रहे।

इनमें सबसे अधिक इंदौर में 1,52,224, भोपाल- 1,22,417, ग्वालियर- 53,017, जबलपुर- 50,382, उज्जैन- 18,835, रतलाम- 17,777, सागर- 16,505, रीवा- 16,398, खरगौन- 13,897, बैतूल- 12,793, धार- 12,490, शिवपुरी- 12,377, सतना- 11,950, विदिशा- 11,876, नरसिंहपुर- 11,180, होशंगाबाद- 10,623, सीहोर- 10,111, शहडोल- 10,073, कटनी- 9358, सीधी- 9215, अनूपपुर- 9214, रायसेन- 9184, बालाघाट- 9071, सिंगरौली- 8782, मंदसौर- 8608, राजगढ़- 8592, बड़वानी- 8335, मुरैना- 8220, दमोह- 8070, नीमच 7902, देवास- 7718, झाबुआ-  7678, छतरपुर- 7583, पन्ना- 7272, दतिया- 6933, टीकमगढ़- 6853, सिवनी- 6747, छिंदवाड़ा- 6698, शाजापुर- 6319, उमरिया- 6282, मंडला- 5181, गुना- 5121, हरदा- 5018, डिंडौरी- 4612, खंडवा- 4038, श्योपुर- 3989, निवाड़ी- 3678, अशोकनगर- 3647, अलीराजपुर- 3495, आगरमालवा- 3282, भिण्ड- 2991 और बुरहानपुर- 2564 मरीज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

राज्य में गुरुवार को कोरोना से 34 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में रतलाम के 7, सागर के 5, ग्वालियर-जबलपुर के 3-3 भोपाल, राजगढ़, झाबुआ के 2-2, इंदौर, खरगौन, बैतूल, धार, शिवपुरी, सतना, होशंगाबाद, देवास, श्योपुर व आगरमालवा के 1-1 मरीज शामिल है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 8,441 से बढ़कर 8,475 हो गई है।

मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 1,364, भोपाल 962, ग्वालियर-610, जबलपुर-637, उज्जैन-171, रतलाम-318, खरगौन-229, सागर-331, रीवा-133, बैतूल-220, धार-127, होशंगाबाद-99, शिवपुरी-119, विदिशा-217, नरसिंहपुर-81, सतना-125, सीहोर-52, शहडोल-117, कटनी-109, सीधी-87, अनूपपुर-85, रायसेन-191, बालाघाट-64, सिंगरौली-77, मंदसौर-84, राजगढ़-133, बड़वानी-89, मुरैना-87, दमोह-175, नीमच-84, देवास-51, झाबुआ-57, छतरपुर-91, पन्ना-58, दतिया-77, टीकमगढ़-108, सिवनी-28, छिंदवाड़ा-120, शाजापुर-57, उमरिया-61, मंडला-18, गुना-44, हरदा-94, डिंडौरी-28, खंडवा-94, श्योपुर-66, निवाड़ी-47, अशोकनगर-32, अलीराजपुर-47, आगरमालवा-48, भिण्ड-29 और बुरहानपुर-38 व्यक्ति शामिल है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7,72,375 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 1132 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 6,325 हैं।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार