अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 426 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 426 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,531 हो गई। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 179 हो गई। संक्रमण के नए 426 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 96, ईस्ट सियांग में 56, वेस्ट कामेंग में 44, अपर सुबनसिरी में 34, लोहित में 32, लोअर दिबांग वैली में 21, पापुमपरे में 17, वेस्ट सियांग में 16, चांगलांग में 14 और सियांग में 13 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रही है भाजपा: गहलोत

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 3,118 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 34,234 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक कुल 7,90,027 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, नमूनों के संक्रमित आने की दर 7.29 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 91.21 प्रतिशत है। इस बीच, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक मंगलवार को ले ली। साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से जल्द से जल्द टीके लगवाने का आग्रह भी किया।

इसे भी पढ़ें: थावरचंद गहलोत के इस्तीफे से खाली हो जाएंगे 3 पद, किसे मिलेगी यह अहम जिम्मेदारी ?

खांडू ने तवांग जिले के एक अस्पताल में 20 अप्रैल को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 6,49,534 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल