अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 25,002 हो गए, वहीं संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 104 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य सतर्कता अधिकारी डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि संक्रमण से मौत के मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र और अपर सुबनसिरी जिले से हैं। संक्रमण के सर्वाधिक 103 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से, तवांग से 49 और लोअर सुबनसिरी से 42 मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

दोस्त सऊदी के लिए खड़ा हुआ भारत, हूती अटैक पर तगड़ा एक्शन!

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही