कर्नाटक में कोरोना वायरस के 4,373 नए मामले, 19 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 4,373 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.10 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 12,610 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि दिन में संक्रमण मुक्त होने के बाद 1,959 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि शनिवार को सामने आए कुल 4,373 नए मामलों में से 3,002 मामले अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के इस युवा जोड़े की कहानी नहीं किसी फिल्म से कम, आप भी कहेंगे- एक प्यार ऐसा भी!

राज्य में अब तक संक्रमण के 10,10,602 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 12,610 लोगों की मौत हो चुकी है और 9,61,359 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 36,614 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 36,287 मरीजों की हालत स्थिर है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बेंगलुरु (शहरी) और मैसुरु में छह-छह लोगों की मौत हुई। वहीं, हासन में तीन, मांड्या में दो, कलबुर्गी में एक और तुमकुरु में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश

कर्नाटक में Petrol में 31.2% तक मिला Ethanol, सरकार ने तेल कंपनियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी