4399 दिन, Nehru का Record ध्वस्त! PM Modi के काम का America भी हुआ कायल, सांसद ने की तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2026

सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष और अमेरिकी सांसद जॉन कॉर्निन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने पर बधाई दी है और कहा है कि उनका कार्यकाल ‘‘बदलाव लाने वाला’’ रहा है। मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन जाएंगे। वह लगातार 4,399 दिन से इस पद पर हैं और उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कॉर्निन ने कहा, ‘‘25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले कभी इतनी मज़बूत नहीं रही।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया