UP में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 849 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले शुक्रवार को सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 849 पहुंच गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बीच, बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिये एक मस्जिद में एकत्र होने को लेकर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बहराइच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बैरीमहेशपुर गांव में कुछ लोग लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिये एकत्र हुए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी लोगों को पृथक वास में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 13 लोगों की मौत हुई है -- इनमें आगरा मं पांच, मुरादाबाद में दो और लखनऊ, कानपुर, बस्ती, मेरठ, बुलंदशहर और वाराणसी से एक-एक मामले शामिल हैं। प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने लखनऊ में संवाददाताओंको बताया, ‘‘राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 846 हो गई है, ये 48 जिलों में हैं।कुल मामलों में 74 मरीजों का उपचार किया गया और अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’ उन्होंने बताया कि तीन जिलों--पीलीभीत, हाथरस और महाराजगंज--में फिलहाल कोई भी ऐसा मामला नहीं है, जिसमें मरीज का इलाज चल रहा हो। 

इसे भी पढ़ें: संक्रमण मुक्त जिलों में कोरोना जैसे लक्षण वाले लोगों की जांच करेगी कर्नाटक सरकार

प्रमुख खबरें

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, 11 लोगों की हुई थी मौत

लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ