'45 मिनट का भाषण और 34 बार चीन का नाम', बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया जिनपिंग, पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विनिर्माण का काम चीन की कंपनियों को दे दिया गया है। राहुल गांधी ने मोबाइल फोन दिखाते हुए कहा, ‘‘यह मेड इन इंडिया नहीं, बल्कि ‘असेंबल्ड इन इंडिया’ है।’’ भारत की रक्षा तैयारियों पर चिंताओं को उजागर करते हुए, उन्होंने चेतावनी दी कि संघर्ष की स्थिति में, देश चीनी निर्मित घटकों पर निर्भर रहेगा। राहुल गांधी ने कहा कि चीन भारत के अंदर बैठा है क्योंकि मेक इन इंडिया पहल विफल हो गई है।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को जिनपिंग बता दिया। संबित पात्रा ने कहा कि मेरा मन उन्हें 'राहुल जिनपिंग' कहकर संबोधित करने का करता है। उन्होंने 34 बार चीन का नाम लिया। वह प्रार्थना कर रहे होंगे कि अगले जन्म में वह चीनी बनें। राहुल गांधी ने कहा कि चीन में मैन्युफैक्चरिंग ज्यादा है और भारत पिछड़ रहा है। 2004-14 तक भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा 25 गुना अधिक था। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में सिर्फ 1-2 कंपनियों को तवज्जो दी जा रही है और गरीब लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के तहत 51 करोड़ लोगों को लोन दिया। कांग्रेस यूपीआई सिस्टम के खिलाफ थी। आज यूपीआई के जरिए 50 करोड़ ट्रांजैक्शन हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: दिल्ली में 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

उन्होंने आगे कहा कि मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि ताजपोशी सिर्फ गांधी परिवार में होती है। डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह था। QUAD देशों के विदेश मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। जिस तरह से आपने भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की, अपने ही देश के प्रति इतनी हीन भावना ठीक नहीं है। 2014 तक पीएम ही चुनाव आयुक्त नियुक्त करते थे। यह पीएम मोदी ही हैं जिन्होंने इस प्रक्रिया में एलओपी को शामिल किया। 

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली

पहली बार सामने आया चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, पूरा भारत हैरान !

CWG 2026: Boxer Sachin Siwach ने 60kg में रचा इतिहास, भारत का Medal पक्का!