6 साल की मासूम से 45 साल के अफगानी ने की शादी, भड़क उठा तालिबान, उठाया हैरान करने वाला कदम

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2025

45 वर्षीय शख्स ने छह साल की बच्ची को उसके पिता से खरीदकर उसे अपनी दुल्हन बना लिया है। इस घटना को लेकर दुनियाभर में हंगामा मच गया है। कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस व्यक्ति ने देश के मरजाह ज़िले में हुई इस शादी के लिए बच्ची के परिवार को पैसे दिए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दो महिलाओं के साथ पहले से ही शादीशुदा व्यक्ति ने देश के मरजाह ज़िले में हुई इस शादी के लिए बच्ची के परिवार को पैसे दिए। जब तालिबान प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, तो वे तुरंत हरकत में आए। उन्होंने दूल्हे और बच्ची के पिता दोनों को गिरफ़्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: UNGA में अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पर भारत ने मतदान से किया परहेज, भारतीय राजदूत बोले- सिर्फ सजा देने की नीति ठीक नहीं

जानें क्या है पूरा मामला

दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में, लड़की को एक 45 वर्षीय व्यक्ति से जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया गया, जो पहले से ही दो महिलाओं से शादीशुदा है। गौरतलब है कि लड़की के पिता ने शादी के बदले में उस व्यक्ति से पैसे लिए। दूल्हे ने इस व्यवस्था के तहत परिवार को पैसे दिए। अमेरिका स्थित अफ़ग़ान समाचार एजेंसी Amu.tv के अनुसार, शादी की तस्वीरें देखकर तालिबान "भयभीत" हो गया और उसने उस व्यक्ति को बच्ची को अपने घर ले जाने से रोक दिया। इसके बजाय, उन्होंने उससे कहा कि जब लड़की नौ साल की हो जाएगी, तो उसे उसके घर ले जाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal