भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नए मामले, 145 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,75,883 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 46,962 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 145 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 5,15,355 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने दो दिन पहले ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया: अनुराग ठाकुर

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap-up | Disha Salian case में नाम घसीटे जाने पर भड़के Sooraj Pancholi, उधर बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ पार कर हनुमान अंश ने रचा इतिहास!

Homemade Ubtan: Natural Skin Care के लिए बेसन और दही से बनाएं देसी Ubtan, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Disha Salian केस में CBI FIR ठाकरे परिवार को बदनाम करने की साजिश, Sanjay Raut का दावा

Rajasthan Municipal Election: CM भजनलाल के गृह क्षेत्र भरतपुर और डीग में निर्दलीयों का दबदबा, 63% वार्ड जीते