गेंदबाजों को थका देते थे राहुल द्रविड़, दिग्गजों ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

By निधि अविनाश | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। भारत के महान खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ आज 47 साल के हो गए हैं। राहुल द्रविड़ को 'द वॉल' और 'मिस्टर डिपेंडेबल' जैसे नामों से भी जाना जाता है। एक तरफ राहुल द्रविड़ खड़े रहते थे तो क्रीज के दूसरे तरफ के बल्लेबाज बदलते रहते थे लेकिन विरोधी टीम राहुल को अपना शिकार नहीं बना पाती थी। तभी तो उन्हें वॉल ऑफ द क्रिकेट कहते हैं। शांतिप्रिय खिलाड़ियों में से एक  राहुल द्रविड़ को तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही साथ उनके साथ की कई सारी कट्टी-मीठी यादें भी ताजा की। 

राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है। सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट और वनडे कॅरियर में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले द्रविड़ दूसरे भारतीय है। द्रविड़ ने मार्च 2012 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अभी वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर हैं। द्रविड़ ने रिटायरमेंट के बाद अंडर 19 टीम और भारत ए के कोच का पद भी संभाला है। अंडर 19 टीम के कोच रहते हुए उन्होंने भारतीय अंडर 19 टीम को वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: हम पहले बल्लेबाजी करते हुए नियमित रूप से जीतना चाहते हैं: शिखर धवन

राहुल द्रविड़ के नाम सबसे ज्यादा वक्त क्रीज में बिताने और टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा कैच करने का रिकॉर्ड है। सचिन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामाना करने का भी रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम पर है। 

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर