Madhya Pradesh में दोपहर एक बजे तक आठ लोकसभा सीटों पर 48.52 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक औसतन 48.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में आम चुनाव के चौथे और आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ सीटों में से देवास में 52.11 प्रतिशत, धार में 49.37 प्रतिशत, इंदौर में 38.60 प्रतिशत, खंडवा में 48.15 प्रतिशत ,खरगोन में 51.48 प्रतिशत, मंदसौर में 50.39 प्रतिशत, रतलाम में 51.13 प्रतिशत, और उज्जैन में 49.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुरुआती मतदाताओं में से थे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार की पांच लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 34.44 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने बताया कि बारिश के कारण खंडवा लोकसभा सीट के कुछ इलाकों और कुछ अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतदान बाधित हुआ, लेकिन अब मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। यहां कुल 18,007 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चौथे चरण में कुल 74 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल