केंद्रीय नेताओं समेत 48 राजनेता हनी ट्रैप में फंसे, कर्नाटक के मंत्री का दावा

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2025

कर्नाटक के एक मंत्री के हनी ट्रैप में फंसने की अफवाहों से शुरू हुआ मामला अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय नेताओं समेत करीब 48 राजनीतिक नेता इस तरह के राजनीतिक जाल में फंस चुके हैं। कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में स्वीकार किया कि केंद्रीय नेताओं समेत कम से कम 48 राजनेता हनी ट्रैप में फंस चुके हैं, जिसके बाद विधानसभा में इस पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है और उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

इसके पीछे निर्माता कौन हैं? इसमें कौन निर्देशक शामिल हैं? सब कुछ सामने आना चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए। राजन्ना के बेटे एमएलसी राजेंद्र ने भी इस मुद्दे को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह महीनों से राजनेताओं को फंसाने की कोशिशें चल रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने पहले ही बयान दिया है कि जांच होनी चाहिए। मुझे लगता है कि गृह मंत्री इसकी जांच करेंगे।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?