पिछले 3 वर्षों में बाल गृहों में यौन उत्पीड़न की 49 शिकायतें मिलीं: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2020

नयी दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि पिछले तीन वर्षों में बालगृहों के भीतर बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न एवं प्रताड़ना की 49 शिकायतें मिली हैं। मंत्री ने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘एनसीपीसीआर की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक 2016-17, 2018-19 के दौरान बाल गृहों में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न अथवा प्रताड़ना की 49 शिकायतें मिलीं।’’ 

मंत्री ने यह भी कहा कि किशोर न्याय कानून के क्रियान्वयन की बुनियादी जिम्मेदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की है। ईरानी ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि पिछले तीन वर्षों में बच्चों को गोद लेने वाले अभिभावकों ने बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने के बाद वापस लौटा दिया।उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद 174 बच्चों को वापस ले लिया गया और पांच बच्चों को कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने से पहले लौटाया गया।

इसे भी पढ़ें: CAA पर खुलकर बोले PM मोदी, विपक्षियों से भी पूछे कई सवाल

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े