सीधी बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई 49, बाणसागर नहर से बुधवार सुबह दो और शव मिले

By दिनेश शुक्ल | Feb 17, 2021

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बाणसागर नहर अब भी लाशें उगल रही है। बुधवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नहर से दो और शव बरामद किए गए। इसके बाद अब तक कुल मिलाकर हादसे में मृतकों की संख्या 49 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें गोताखोरों की मदद से लापता यात्रियों की खोज कर रही है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा के लिए रवाना हो गए जहाँ से वह नैकिन, चुरकहट,पचोखर,पड़रिया, कुकरझर, और सीधी जाएगें। 

इसे भी पढ़ें: देवास में उज्‍जैन-इंदौर संभाग के 15 जिलों के युवाओं के लिए सैनिक भर्ती रैली का आयोजन

वहीं 60 यात्रियों में 06 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इन 60 यात्रियों में तीन मासूम बच्चों सहित 28 महिलाएं और 30 पुरुष यात्री सवार थे। इसमें से 49 के शव निकाले जा चुके हैं। इन शवों में 23 पुरुष, 22 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं लापता लोगों में एक पांच माह की बच्ची भी शामिल है जिनकी सर्चिंग आज सुबह शुरू की गई।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी