देवास में उज्‍जैन-इंदौर संभाग के 15 जिलों के युवाओं के लिए सैनिक भर्ती रैली का आयोजन

Military recruitment rally
दिनेश शुक्ल । Feb 16 2021 10:20PM

सैनिक भर्ती रैली के लिए अधिक जानकारी वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते है। नौजवान सैनिक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन 05 मार्च से पहले करवा सकते है।

देवास। मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग के युवाओं के लिए देवास में सैनिक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश सेवा और सेना में भर्ती होने के लिए नौजवानों को सुनहरा अवसर मिल रहा है। देवास जिले में सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च 2021 तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम देवास में होगा। 

 

इसे भी पढ़ें: निवाड़ी में भी खदान धसकने से तीन लोगों की मौत, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जिला रोजगार अधिकारी वीएस चौहान ने बताया कि सैनिक भर्ती रैली उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों के लिए आयोजित की जा रही है। सैनिक भर्ती रैली के लिए अधिक जानकारी वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते है। नौजवान सैनिक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन 05 मार्च से पहले करवा सकते है। जिसके लिए प्रवेश पत्र 06 मार्च से 15 मार्च 2021 के बीच ऑनलाईन प्राप्‍त किया जा सकता है। 

 

इसे भी पढ़ें: सीधी बस दुर्घटना में अब तक 46 लोगों की मौत, केन्द्र और राज्य सरकार ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

उन्‍होंने बताया कि सैनिक भर्ती रैली के माध्‍यम से सैनिक लिपिक, सैनिक सामान्‍य ड्यूटी, सैनिक क्‍लर्क/स्‍टोरकीपर, सैनिक टेक्‍नीकल, सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक वैमानीकी, सैनिक ट्रेडसमेन पदों के लिए भर्ती की जायेगी। विभिन्‍न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्‍यता एवं आयु सीमा 17 वर्ष 06 माह से 21 वर्ष एवं 17 वर्ष 06 माह से 23 वर्ष निर्धारित है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़