अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 497 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 497 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,317 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया। इससे पहले राज्य में 25 मई को सर्वाधिक 480 मामले सामने आये थे। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में पिछले दो दिनों में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 111 हो गयी है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सबसे अधिक 103 नए मामले हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट होगा अनिवार्य? बाइडेन सरकार ने दिया जवाब

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 729 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद तवांग में 484, चांगलांग में 464, नामसाई में 291, लोअर दिबांग घाटी में 272, लोअर सुबनसिरी में 271 और मरीज उपचाराधीन हैं। जाम्पा ने बताया कि कुल 5,68,556 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है, जिसमें शुक्रवार को 8,216 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि कुल 3,39,582 लोगों का टीकाकरण हुआ है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में राज्य के सात जिलों में सात जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल